2021 में 5G क्रांति लेकर आएगा जिओ, मुकेश अंबानी ने की घोषणा
मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो 2021 की दूसरी छमाही में 5जी सेवा लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वह इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम को संबोधित केर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए नीतिगत बदलाव और प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है। जब तक इसे नीतिगत रूप से आसान और सस्ता नहीं बनाया जाएगा, सभी तक इसकी पहुंच संभव नहीं है।
अंबानी ने कहा कि 2021 में जियो भारत में 5जी क्रांति लेकर आएगी। पूरा नेटवर्क स्वदेशी होगा। इसके अलावा हार्डवेयर और टेक्नॉलजी भी स्वदेशी होगी। जियो के जरिए हम आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को 5जी स्पेक्ट्रम को लेकर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए, साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जियो 5जी क्रांति को लीड करेगा। भारत आने वाले दिनों में सेमी कन्डक्टर का मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है। हम सेमी कन्डक्टर के लिए केवल आयात के भरोसे नहीं रह सकते हैं।