शहीद नायक पुष्पेंद्र कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का समापन
युवक मंडल थेमगारंग द्वारा आयोजित नौ दिवसीय शहीद नायक पुष्पेंद्र कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह बड़े ही भव्य और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी उपस्थित रहे।
समापन समारोह में युवक मंडल थेमगारंग के अध्यक्ष राजेंद्र, उपप्रधान राजू सहित पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। इस दौरान सांगला वैली से जनजाति मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शहीद नायक पुष्पेंद्र कुमार को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र सेवा और कर्तव्य भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में उनके बलिदान दिवस को और अधिक श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलती रहे।
कार्यक्रम में हरदेव, नवकरण बोरिस, विशाल नेगी, हितेश बोरिस, पूर्व प्रधान मनोहर देवी, प्रमोद कुमार, जयराम, नवीन खोश्टो, वीरेंद्र, बूथ अध्यक्ष स्वयं प्रकाश, पूर्व बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार, हितेश पुजारी, बीरबल, पूर्व प्रधान वीरेंदर, मोहिंदर, बलविंदर और सुदर्शन सहित कई लोग उपस्थित रहे।
