कांगड़ा : गरीबों के कल्याण के लिए मोदी सरकार कर रही बेहतरीन काम-बराड़
रमेश बराड़ ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को किया जागरूक
मनोज कुमार। कांगड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 90वें संस्करण के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ रविवार को जलाड़ी गांव में एक महिला टिफीन प्रोग्राम में मुख्यातिथी के रूप में पहुंचे। इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं व लोगों ने पीएम मोदी के मन की बात भी सुनी। इस अवसर पर रमेश बराड़ ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं गरीब कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं पर चर्चा भी की। रमेश बराड़ ने कहा कि मोदी सरकार का आठ साल का कार्यकाल आम जनता को समर्पित रहा है। इस दौरान केंद्र सरकार ने कई ऐसी जन कल्याणकारी योजनाएं लेकर आई, जिनसे आम लोगों को बेहद लाभ पहुंचा। जन-धन योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और उज्जवला योजना से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिला।
बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार समय-समय पर कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू करती रही है, ताकि लोगों को आर्थिक और हेल्थ इंश्योरेस की सुविधा मुहैया करवाई जा सके। ठीक उन्हीं में से एक है मोदी सरकार की आयुष्मान योजना। जिसके तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। यानी की देश के गरीब लोगों के लिए ये एक है। इस अवस पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ के साथ महिला मोर्चा की अध्यक्षा रेखा चौधरी, ओबीसी जिला महामंत्री देवी लाल व सेल्फ हैल्प क्लब की समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं।
