ज्वालामुखी : 14 मई से हाेगा राष्ट्रीय स्तर की ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। ज्वालामुखी
लेट जगदीश कपूर मेमोरियल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 14 मई से कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 व अंडर-19 के बालक एवं बालिका वर्ग के एक एवं युगल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला वर्ग में एकल, युगल एवं मिश्रित मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के सहयोग से किया जा रहा है।
कपूर बैडमिंटन अकादमी के अध्यक्ष एवं सेवा निर्मित साईं कोच रविंदर कपूर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 मई से शुरू होगी और 3 दिनों में इस प्रतियोगिता को सफल बनाकर 16 मई को इसका समापन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को दो लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के इलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली राज्य के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
