किसान आंदोलन ने रोके रोडवेज के पहिये, चंडीगढ़-दिल्ली बस सेवा बंद

दिल्ली हरयाणा के बॉर्डर्स पर चल रही किसान आंदोलन का असर अब रोडवेज पर भी नज़र आ रहा है। आंदोलन के चलते रोडवे पर असर पड़ा है। किसान आंदोलन ने चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले चौपहिये रोक दिए हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। चंडीगढ़ से बसे मुरथल तक ही चलाईं जा रही हैं, वहां से आगे दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को ऑटो या टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां तक के वॉल्वो सेवाएं भी बंद हो गईं हैं।
चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए चलने वाली बस जब एक जाती थी तो उसकी जगह दूसरी लग जाती थी, पर अब हल यह हो गया है की बसे 15 से 20 मिनट के बाद आ रही हैं। क्लाक रूम खली पड़ा है। पहले आम तौर पर 50 से 60 लोग आते थे, लेकिन अब दो-तीन लोग ही आ रहे हैं।
दिल्ली के लिए हरियाणा रोडवेज की 217 बसें अलग-अलग समय पर उपलब्ध हैं, लेकिन इस समय 60-70 बसें ही चल रही हैं। पहले कोरोना ने बसों के पहिए रोक रखे थे, अब दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के कारण बसें नहीं जा रही हैं।