नेरवा : ठियोग के सैंज के पास एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त
( words)
-हादसे में घायल 12 लोगों को ठियोग अस्पताल पहुंचाया
-बस में 35 लोग थे सवार
शिमला से चौपाल-नेरवा-थरोच रूट पर जाने वाली एचआरटीसी बस ठियोग के सैंज के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बस में कुल 35 लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए लगभग 12 लोगों को स्थानीय अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया है। बाकी सब सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
