इंदाैरा : सूरजपुर में करवाया गया रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत आते ही पंचायत सूरजपुर के गांव सूरजपुर उपरला के खेल मैदान में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया। यह क्रिकेट प्रतियोगिता 5 दौर की हुई। इस अवसर पर सूरजपुर पंचायत प्रधान चंद्र देव मलोट पंचायत उपप्रधान राजिंदर सिंह, मनीष अत्री, अंकुश शर्मा, अमन, अंकुश, नवीन, प्रिंस, साहिल व विशाल कांत आदि युवाओं ने कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने का एक प्रयास मात्र है।
अगर युवा खेलों की तरफ ध्यान देंगे, तो नशे की तरफ जाति युवा पीढ़ी बच सकती है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम सादिक-7 पठानकोट रही, उपविजेता देवा-7 मलोट रही, जिसे सादिक-7 ने 7 विकेट से हराया। इस अवसर पर विजेता रही टीम को 11000 की इनामी राशि के साथ स्मृति चिन्ह दिया गया। उप विजेता रही टीम को 8100 इनामी राशि के साथ स्मृति चिन्ह दिया गया। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज सादिक-7 पठानकोट के टिंगरी भाई रहे जिन्हें एक बल्ला को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
