हमीरपुर : आटा चक्की की शॉकेट की चपेट में आने से नौ साल की बच्ची की मौत
ग्राम पंचायत गोइस के तहत आने वाले खोरड गांव में प्रवासी मूल के परिवार की 9 वर्षीय बच्ची की आटा चक्की के बाहर निकली सॉकेट की चपेट में आने से मौत हो गई है। मासूम वहां नल से पानी भर रही थी और उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया तथा वह आटा चक्की से बाहर की तरफ से निकली सॉकेट की चपेट में आ गई।
दुपट्टा सॉकेट में फंस जाने के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर क्षेत्र के लोगों का जमघट लग गया तथा बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी उम्र 9 साल पुत्री राजेश साहनी निवासी गांव गोसाईटोल डाकघर टोलपत्ती तहसील राजनगर जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है। मृतका राजकीय प्राथमिक पाठशाला गलोड में पांचवीं की छात्रा थी। रितिका का पिता दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।
