जयसिंहपुर : स्वामित्व योजना को करें क्रियान्वित करने के दिए निर्देश-एसडीएम
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
एसडीएम जयसिंहपुर अपराजिता चंदल की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना के संबंध में राजस्व विभाग तथा पंचायती राज विभाग की बैठक जयसिंहपुर सचिवालय में संपन्न हुई। इसमें एडीएम ने स्वामित्व योजना को क्रियान्वित करने के बारे दिशानिर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि इस योजना के तहत गांव के उन लोगों को अपने जमीन का मालिकाना हक दिया जा रहा है, जिनकी जमीन किसी भी सरकारी आंकड़े में दर्ज नहीं है। दरअसल, ऐसे कई लोग हैं, जिनकी जमीन किसी भी सरकारी आंकड़ों में दर्ज नहीं है, जिससे उनकी जमीन पर कब्जा होने का खतरा रहता है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को शुरुआत की है।
केंद्र सरकार द्वारा इस स्कीम की शुरुआत साल 2020 में अप्रैल के महीने में की थी। ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के तहत तकनीक का इस्तेमाल करके सरकार ग्रामीण भारत को भी सशक्त और मजबूत बनाने की कोशिश में है। इस अवसर पर एसडीएम अपराजिता चंदेल के साथ तहसीलदार अभिषेक भास्कर व बीडीओ मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे।
