देहरा : पहली मई काे ऐतिहासिक रिज मैदान पर लगया जाएगा रक्तदान शिविर
विनायक ठाकुर । देहरा
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद ने कहा कि महासंघ स्व. सुरेश गौतम जो कि पुरानी पेंशन बहाली की एक मुहिम में 30 अप्रैल 2018 को शहीद हुए थे, तो महासंघ उनकी शहादत को चार साल होने के उपलक्ष्य पर पहली मई को ऐतिहासिक रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है। यह रक्तदान हमारे अर्धसैनिक बलों और समाज के उन बच्चों जो कि थैलासीमिया बीमारी से ग्रसित हैं, को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद सुरेश गौतम की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी।
पुरानी पेंशन हम सभी कर्मचारियों का हक है, उसको लेकर ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि अगर हिमाचल सरकार को देश में नंबर वन होने का खिताब अगर मिल रहा है, तो प्रदेश को नंबर वन बनाने में प्रदेश के समस्त कर्मचारियों का योगदान है। जिन्होंने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया है। सौरभ वैद्य ने कहा कि उन्हें आशा है कि इस बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के कर्मचारियों को इस पुनीत कार्य के लिए अपना आशीर्वाद जरूर देंगे और पुरानी पेंशन बहाली जो कि प्रदेश के 120000 कर्मचारियों की बहुत ही व्यवहारिक मांग को पूरा करेंगे।
