Kangra:- सफ़लता के एक साल पुरा होने पर सिटी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गगल लगाएगा दस दिनों का विशाल मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैम्प
सिटी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गगल (कुठमा) एयर पोर्ट के सामने में विशाल मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प एक दिन नही यानि दस दिनों तक इसका आयोजन किया जाएगा । सफ़लता के एक साल पूरा होने पर हॉस्पिटल में ही विशाल मुफ्त जांच कैम्प लगेगा । जानकारी देते हुए अस्पताल के एम डी नीरज ठाकुर ने बताया कि सिटी केयर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल पिछले एक साल से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे रहा है । अस्पताल की सफलता के एक साल पुरा होने पर दस दिनों का विशाल मुफ्त जांच कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । जोकि 15 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक रहेगा । उन्होंने बताया कि कैम्प में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ साथ जरूरत मंद लोगों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ।वहीं अस्पताल में आयुष्मान भारत व हिमकेअर करते द्वारा पीते की पथरी का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन, गुर्दे की पथरी का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन, बच्चेदानी रसोली का ऑपरेशन, हर्निया, बवासीर का ऑपरेशन भी मुफ्त में किया जाता हैं।
प्रबंधकों ने इलाकावासियों को कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाने का आवाहन किया।हॉस्पिटल में दूरबीन द्वारा महिलाओं के हर प्रकार के ऑपरेशन भी किए जाते है। अस्पताल में कोविड 19 का टीका करण की भी सुविधा उपलब्ध है।
