कांगड़ा: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में “हेल्थ एंड फिजिकल हेल्थ असेसमेंट” पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजित
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर बलाहर में सी एस यू स्पोर्ट्स इंटर्नशिप ड्राइव के अंतर्गत “हेल्थ एंड फिजिकल हेल्थ असेसमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला काआयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीनिवास बरखेड़ी के मार्गदर्शन एवं परिसर निदेशक प्रो सत्यम कुमारी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल समन्वयन यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर बलाहर के निदेशक(प्रभार)डॉ गौतम चौधरी द्वारा किया गया। जानकारी देते हुए डॉ गौतम कुमार चौधरी ने बताया कि इस कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस के विभिन्न आकलन परीक्षणों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में स्पोर्ट्स प्रतिभागियों की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह कार्यशाला विद्यार्थियों व परिसर के स्टाफ में फिटनेस जागरूकता बढ़ाने एवं खेलों के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इस अवसर पर परिसर के समस्त शिक्षक,कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
