ज्वालामुखी : भाजपा विरोधी नारे लगाने पर पदाधिकारियों से संगठन ने मांगा फतवा
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
उपमंडल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते भड़ोली कुटियारा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा के उपरांत 10 मई को कुछ भाजपा के पदाधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर सीएम के कार्यक्रम के उपरांत भारी रोष व्यक्त किया था। वहीं, उक्त कार्यकर्ताओं ने मीडिया में भी बयान दिए थे। वहीं, भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा इस पर कारवाई करते हुए उक्त कार्यकर्ताओं से 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, जवाब न देने पर उन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अनुशासनात्मक कारवाई की भी बात की गई है। वहीं, इस संदर्भ में भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान अनुशासनहीनता के दायरे में आते हैं। वहीं, उनके द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों को सुनने के उपरांत यह प्रतीत हुआ कि पीछे से भाजपा विरोधी नारों की आवाज आ रही थी। इस विषय में 3 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप में भेजें और जिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाए उनकी सूची भी प्रदान करें।
क्या है मामला
ज्वालामुखी उपमंडल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक प्रस्तावित दौरा था, उस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों रूपए के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए थे, परंतु पंचायत टिहरी में बीडीओ ऑफिस एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने के मांग को लेकर भी एक मांग स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से नहीं की, जिस पर स्थानीय लोगों सहित उक्त भाजपा कार्यकर्ता बिफरे पड़े हैं। वहीं, अपनी मांग पूरी न होने पर भारी रोष व्यक्त किया।
भाजपा विरोधी नारे लगाने वाले कौन मुझे नहीं पता: सरिता धीमान
जब इस संदर्भ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता धीमान से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसका लिखित जवाब दे दिया जाएगा। साथ ही सरिता धीमान ने कहा कि की जनसभा में हजारों लोग थे, किसने भाजपा विरोधी नारे लगाए यह कहना संभव नहीं है।
