धर्मशाला : पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम को अर्पित किए जाएंगे श्रद्धा सुमन
( words)
कांगड़ा जिला में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अकम अंत्योदय अभियान 28 अप्रैल से आरंभ होगा। इस अभियान के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आगामी नब्बे दिन तक शतप्रतिशत पात्र लोगों को लाभांवित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागर में अकम अंत्योदय अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को बगली पंचायत तथा डाडासीबा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
