कांगड़ा : विधायक के पद का सत्ता में दुरुपयोगकर रहे वर्तमान विधायक -काकू
रजियाणा खास में लाेगाें काे बताईं डबल इंजन सरकार की जलकल्याणी योजनाएं
मनोज कुमार। कांगड़ा
चलो गांव की ओर विकास यात्रा डबल इंजन सरकार की जलकल्याणी योजनाओं को लेकर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव रजियाणा खास में हर घर में विकास की दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार हर गांव में हर शहर में गरीब परिवारों के लिए योजनाएं पहुंचा रहे हैं और मेरा कर्तव्य है कि इन गरीब योजनाओं का गांव-गांव व हर घर के परिवारों तक पहुंचा पाउं। मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं। क्योंकि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री दोनों गरीब परिवार से हैं व गरीबों की मजबूरी काे समझते हैं। मैने विधायक बन कर किसी अपने परिवार के सदस्य को मोहरा बनाकर पीडब्लूडी व जेएसवी व हिमुड्डा और अन्य विभागाें में करोड़ों रुपए की ठेकेदारी नहीं की।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर विकास के लिए करोड़ रुपए लेकर आया व अब भी विकास के लिए जयराम ठाकुर सरकार से करोड़ों रुपए लेकर आ रहा हूमं। जनता के विकास के लिए समर्पित कर रहा हूं, लेकिन कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर विधायक के पद का सत्ता में दुरुपयोगकर रहे हैं। अगर में झूठ बोल रहा हूं, तो मेरे खिलाफ अदालत में चले जाएं और मेरा कोई कुछ खंगालना चाहता है, तो कभी भी खंगाल सकता है। मेरी 2003 में विधायक बनकर जो प्रोपर्टी थी, आज भी वही मकान है।
