शिमला : बीजेपी के कुशासन के खिलाफ जनता ने किया रिकॉर्ड मतदान-कौल सिंह ठाकुर
बीजेपी सरकार के खिलाफ लाेगाें ने किया रिकॉर्ड मतदान
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कांग्रेस की 45 से 50 सीटें जीतने का दावा किया हैं। प्रदेश में इस बार सरकार के खिलाफ रिकॉर्ड मतदान हुआ हैं। बीजेपी की सरकार में लोग महंगाई बेरोजगारी से परेशान हैं। प्रदेश की जनता ने बीजेपी की सरकार के खिलाफ बाहर आकर रिकॉर्ड मतदान किया हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी 15 से 20 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। कौल सिंह ने शिमला में कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र हैं, कांग्रेस मुख्यमंत्री घोषित नहीं करती है, वह स्वयं नवीं बार चुन कर आएंगे। पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री के पदों पर भी रहे हैं।
एक बार के विधायक भी मुख्यमंत्री का दावेदार होता हैं। कांग्रेस बहुमत में आने के बाद एक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री बनती हैं। सोनिया गांधी जो भी निर्णय करेंगी, वह स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में तानाशाही हैं। उत्तराखंड में हारे हुए को सीएम बनाया गया। प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान हुआ हैं। लोगों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया हैं। पांच वर्षाें के कुशासन, महंगाई बेरोजगारी भर्ष्टाचार के खिलाफ मतदान हुआ हैं।
