कांगड़ा : सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं का लाभ उठाएं लाेग-वीरेंद्र चौधरी
मनाेज कुमार। कांगड़ा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने आज जयंती महिला मंडल पनियारकड़ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका की लाभ आम जनता को हो रहा है। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी बसों में 50 प्रतिशत किराए के साथ सफर करने का तोहफा हिमाचल की जयराम सरकार ने दिया है। इसके साथ गांव में पानी के बिल को माफ कर दिया गया है तथा प्रदेश की जनता काे 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम से जो कर लिया गया था, उस पर भी ब्याज को माफ कर दिया गया है।
इससे यह साबित होता है कि जयराम सरकार जनता की हितेषी है तथा जनता के हित में निर्णय करती है। उन्होंने कहा कि इस बार पूर्ण बहुमत से हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौका पर त्रिलोक, अजय कुमार, हमीर सिंह, राजकुमार, अशोक कुमार, गोवर्धन लाल, बक्शी राम, सरदारी, अक्षय, निशा देवी, सोमना, सुषमा, निक्की, राज कुमारी, महिला मंडल प्रधान निर्मला देवी, इंदिरा( निशा) आशा देवी, इंदिरा देवी, कांता, मीना, गायत्री, राम प्यारी व रामा देवी आदि उपस्थित रहे।
