कांगड़ा : खालिस्तान का झंडा लगाना प्रदेश को अस्थिर करने की साजिश : अभिषेक
( words)
अभाविप जिला कांगड़ा के सह मंत्री अभिषेक ने कहा कि पिछले रात को हिमाचल प्रदेश विधान सभा धर्मशाला मे बीते कल हुई एक शर्मनाक व कायरता पूर्ण घटना सामने आई है। इसमें खालिस्तान समर्थकों ने विधान सभा के गेट व दीवारों पर खालिस्तान के झंडे लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह मात्र प्रदेश को अस्थिर करने की साजिश है। ऐसी घनौनी हरकतों को युवा वर्ग सहन नहीं करेगा। जबसे देश मे किसान आंदोलन का संचलन हुआ है तबसे ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश समाज मे काम करने वाला छात्र संगठन है विद्यार्थी परिषद ऐसे लोगों का कड़ा विरोध करती है और प्रशासन व पुलिस से मांग करती है कि जल्द ऐसे दोषियों को हिरासत में लिया जाए।
