संसारपुर टैरस : लोक नाटय कला मंच के कलाकारों द्वारा लोगों को बताई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं
( words)
विनायक ठाकुर।संसारपुर टैरस
ग्राम पंचायत रैल व कस्बा जागीर में हिम सांस्कृतिक लोक नाटय कला मंच सकोह धर्मशाला के कलाकारों द्वारा वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे गृहिणी सुविधा योजना, अंतर्जातीय विवाह, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, फसल बीमा योजना व कौशल विकास भत्ता योजना आदि के बारे में गीत-संगीत तथा नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों ने लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी कहा। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत रैल व ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के पंचायत प्रतिनिधियों व लोग उपस्थित रहे।
