जवाली : सेवानिवृत्त कैप्टन बलदेव राज चौधरी ने थामा आप का दामन
( words)
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन बलदेव राज चौधरी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और चुनावी जंग लडऩे के लिए भी तैयार हो गए। इस संबंध में बलदेव राज चौधरी ने कहा कि आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों के क्षेत्र में मॉडल बनाया है। इनकी नीतियां काफी कारगर हैं। इन्हीं के चलते उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अगर मुझे विस क्षेत्र जवाली से टिकट दिया तो यह सीट जीतकर आप की झोली में डालूंगा।
