ज्वालामुखी: संजय दत्त ने माता ज्वाला देवी के दरबार में नवाया शीश
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने मां ज्वाला देवी की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर व मां ज्वाला देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय रतन, नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद शर्मा उर्फ बंटू, ब्लॉक कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष निर्मला राणा, ब्लॉक कांग्रेस ज्वालामुखी के अध्यक्ष कैप्टन दीपक चौहान व कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
