फतेहपुर : धमेटा में सरवीन चौधरी कल जनमंच में सुनेंगी लोगों की समस्याएं
मनीष ठाकुर। फतेहपुर
प्रदेश सरकार के 26 में जन मंच कार्यक्रम का आयोजन पहली मई को जयपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धमेटा के परिसर में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीडियो ऑफिस के सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम अंकुश शर्मा ने बताया कि इस जन्म आज कार्यक्रम में 10 पंचायतों को शामिल किया गया है। इस दौरान धमेटा, बरुणा, मनो सियाल, बाड़ी, पोलिया, हटवाल, नगाल, फतेहपुर और जगनोली पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जन्म व मृत्यु और एसटी व ओबीसी तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की ओर से मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोकप्रिय न्यायालय में लंबित मामलों के आवेदनों को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनमंच में शामिल पंचायतों के लोगों से इस कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। तहसीलदार सुरेश कुमार वीडियो एंड विजय कटोच लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण वशिष्ठ जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता महासचिव शर्मा वीडियो कार्यालय के अधीक्षक मनोज शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
