देहरा : कन्या स्कूल की सात छात्राओं ने उत्तीर्ण की नेशनल मीन्स-कम मैरिट स्कॉलरशिप
( words)
विनायक ठाकुर।देहरा
कन्या विद्यालय देहरा की मन्नत, कंचन, नेहा, आकृति, तनिशा, सिया, पल्लवी ने वर्ष 2022 में एसीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित नेशनल मीन्स कम- मैरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा पास करके अपने क्षेत्र एवं विद्यालय के नाम को चार-चांद लगाया है। इन छात्राओं को चार वर्ष तक हर साल 12000/- रुपए मिलेंगे। प्रधानचार्य विजयपाल सिंह ने बच्चों की इस उपलब्धि पर अध्यापकों एबं अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। इस दौरान हंस राज, ललित शर्मा, मधु राणा, ज्योति श्रेष्ठा ज वंदना शर्मा, नमिता सूद, रीता अटवाल व रीना इत्यादि शामिल रहे वहीं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
