कुल्लू : शंकर युवक मंडल बरोर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आलाेक। कुल्लू
शंकर युवक मंडल बरोर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि ने युवक मंडल और महिला मंडल को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जिस तरह से यह कार्य हुआ है। ऐसा कार्य हर क्षेत्र में होना चाहिए। युवक मंडल और महिला मंडल ने पौधों सहित जंगलों के संरक्षण का भी प्रण लिया। युवक मंडल के प्रधान सुशील ठाकुर ने बताया कि युवक मंडल के सभी सदस्यों ने वन विभाग के मार्ग दर्शन में पौधा रोपण किया। उन्होंने बताया कि युवक मंडल के सदस्यों ने पिछले सप्ताह भी पौधरोपण किया है व लगाए पौधों की भी जांच की और जंगलों के संरक्षण का प्रण लिया। दुर्गा महिला मंडल की प्रधान जीती देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ने मिलकर 200 से अधिक देवदार व फल के पौधे लगाए।