शिमला : प्रदेश में इस साल बारिश के चलते 432 लोगों ने गवाई जान, पिछले 24 घंटे में 10 की मौत
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं। राज्य में जारी भारी बारिश के कारण अभी तक करीब 10 लोगों की मौत हो गई हैं। इस बारे में हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 130 दिनों में हुई बारिश के कारण 432 लोगों की मौत हो चुकी है। एचपीडीएमए की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदा और सड़क दुर्घटना के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारी बारिश के कारण 15 से अधिक घरें ढ़ह गए हैं, जिसमें नौ गौशाला भी शामिल हैं। भारी बारिश के कारण राज्य में 123 सड़कें बंद कर दी गई है।
अभी तक की जानकारी के अनुसार राज्य में भारी बारिश के कारण 1,108 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिसमें कृषि और बागवानी क्षेत्र में करीब 745 करोड़ का नुकसान हुआ है। एचपीडीएमए की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 12 लोगों का पता नहीं चल पाया है। वहीं 857 घर और करीब 700 गौशाला पिछले 130 दिन में ढ़ह गए हैं।
