शिमला : विदेशी सेब बेचने वाली तीन नर्सरियों के सर्टिफिकेट रद्द, नर्सरी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
विभाग द्वारा विदेशी सेब के पौधे बेचने वाली तीन नर्सरियों के सर्टिफिकेट रद्द कर दिए गए है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 में शिकायत के बाद विभाग को इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई। सोशल मीडिया पर सेब के पौधों का प्रचार करने वालों पर नकेल कस्ते हुए हिमाचल सरकार ने नर्सरी एक्ट 2015 के तहत कार्रवाई की है। बागवानी विभाग के निदेशक जेपी शर्मा ने कहा कि विदेशों से लाये गए सेब के पौधे बिना क्वारंटीन किए बागवानों को बेचे जा रहे थे। इससे बगीचों में वायरस आने का खतरा रहता है। अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला की नियमों के विपरीत जाकर सेब के पौधे बेचे जा रहे थे। इसके बाद विभाग ने इन नर्सरियों पर रोक लगा दी है और उनके विदेशों से सेब के पौधे आयात करने के लिए जारी सर्टिफिकेट भी रद्द कर दिए हैं।
