शिमला : देश के कोने-कोने से माटी लाकर अमृत वाटिका का निर्माण बलिदानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि: जयराम
बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में हमेशा देश के प्रतीकों का सम्मान हुआ
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के तहत देश भर से मिट्टी एकत्रित करने के चलाई जा रही अमृत कलश यात्रा में भाग लिया। शिमला शहरी विधानसभा के जाख़ू वार्ड स्थित जोधा निवास के आस पास से उन्होंने दिल्ली में बनाई जाने वाली 'अमृत वाटिका' के लिए मिट्टी एकत्र की। अमृत कलश यात्रा में जयराम ठाकुर अश्वनी मनोचा, अशोक मनोचा, अनिला कश्यप सूद, वीना भाटिया, नंदन चोपड़ा, केवल कृष्ण सचदेवा के यहां से अमृत कलश में मिट्टी एकत्र की।
उनके साथ मंडल अध्यक्ष सुनील धर, डॉ. सपना कश्यप, प्रत्याशी संजय सूद, गणेश दत्त, किमी सूद, अनूप वैद, अजय सरना, बिट्टू पाना, गगन लखनपाल, श्रवण शर्मा, पिंकी गोयल, विजय चौहान, गोपाल सूद, राजन अग्रवाल, शैली शर्मा, दीपक, शुभ महाजन आदि पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के कोने-कोने से एकत्र की हुई मिट्टी को देश की राजधानी में बनने वाली अमृत वाटिका में इस्तेमाल किया जाएगा। देश के अमर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का इससे अच्छा तरीक़ा नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के महान विभूतियों को हमेशा सर्वोच्च सम्मान दिया है। भारत के एकीकरण के सबसे बड़े नायक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के लिए प्रधानमंत्री द्वारा देशसे लोहा एकत्र करके 'स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी. का निर्माण किया गया। इसी तरह देश के अमर बलिदानियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 'राष्ट्रीय समर स्मारक' का निर्माण करवा कर देश के अमर बलिदानियों को समर्पित किया है।
