शिमला : विधानसभा में सुविधाओं के विस्तार हेतु मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से विशेष भेंट के दौरान सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सभी विधायकों ने विधान सचिवालय में विधायकों तथा उनसे मिलने आने वाले आगंतुकों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का धन्यवाद किया है।
विधायकों ने कहा है कि 15 दिन पूर्व उन्होंने सामूहिक रूप से विधान सभा सचिवालय तथा परिसर में सुविधाओं के विस्तार हेतु माननीय अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी आशा अनुरूप सुविधाओं का विस्तार किया है, वहीं परिसर के नजदीक बने विधायकों के आवासीय परिसर के जिर्णाेद्धार का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विकास का कार्य एक निरंतर प्रक्रिया है, जो चलता रहेगा। उन्होने कहा कि शीघ्र ही विधान सभा परिसर में जहां विधायकों के लिए व्यायामशाला, फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, वहीं विधान सभा में कैन्टीन की सुविधा को भी स्तरोन्नत किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय विधायक केवल सिंह पठानियां, डॉ. जनक राज, मलेंद्र राजन तथा पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। विधायकों ने कहा कि उनके आवास की मरम्मत पूर्ण हो चुकी है अब वह बेफिक्र अपने आवास में रह रहे हैं।
