शिमला: कल्पना शर्मा को चुना रिपोर्टर्ज एसोसिएशन का प्रधान
( words)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में आज रिपोर्टर्ज एसोसिएशन के आम चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से रिपोर्टर्ज एसोसिएशन के निम्न पदाधिकारियों/कार्यकारिणी को वर्ष 2023 हेतु चयनित किया गया। इसमें कल्पना शर्मा को एसोसिएशन का प्रधान, अंजुला वर्मा को महासचिव, टीसी वर्मा को उप प्रधान, अरविंद शर्मा को संयुक्त सचिव व युगल किशोर को वित्त सचिव चुना गया। वहीं, संतोख सिंह, अनित गुप्ता, राजेश सकलानी
को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
