शिमला: प्रतिभा सिंह ने चंचल नैय्यर के निधन पर जताया शोक
( words)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की हैं।
