शिमला: प्रतिभा सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो सम्मेलन के लिए तय की पदाधिकारियों की जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में 7 सितम्बर की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो सम्मेलन के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिला बार जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची व सचिव इंद्रजीत सिंह को शिमला कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर मंडी भुवनेश्वर गौड़ कुल्लू, रोहित वत्स धामी लाहुल स्पीति, महासचिव आशीष बुटेल कांगड़ा, विनोद सुल्तानपुरी सोलन,धर्म सिंह पठानिया चंबा, महेंद्र स्तान किन्नौर, अजय सोलंकी सिरमौर, विवेक कुमार बिलासपुर पवन ठाकुर हमीरपुर व अविनाश कपिला को ऊना जिला में भारत जोड़ो यात्रा व भारत जोड़ो सम्मेलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
