शिमला : ब्रॉक होस्ट से विकासनगर मार्ग पर भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध
( words)
राजधानी में भारी बरसात होने के कारण विकास नगर से ब्रॉक होस्ट छोटा शिमला की तरफ जाने वाली सड़क, जो विकास नगर बाईफ्रिक्शन से 50 मीटर आगे ब्रोककॉस्ट की तरफ है, वहां ऊपर पहाड़ी से लैंडस्लाइड हुआ है। इस कारण आने जाने वाली गाड़ियों तथा लोगों को आने जाने में परेशानी आ रही है। छोटा शिमला थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस हादसे में कोई भी जानी व माली नुकसान नहीं हुआ है।
