सोलन: दयानंद आदर्श विद्यालय में विदाई समारोह हुआ आयोजित
![Solan: Farewell ceremony organized in Dayanand Adarsh Vidyalaya](https://firstverdict.com/resource/images/news/image38953.jpg)
दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रांगण में बीते कल जमा दो के छात्रों के लिए एक साधारण लेकिन भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करके हुई, इसके बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। जमा एक के छात्रों ने तिलक लगाकर सीनियर छात्रों का स्वागत किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने बताया कि आर्य समाज और शिक्षा समिति के अधिकारी, अवैतनिक मैनेजर शशि भूषण मित्तल, अध्यापकगण और जमा एक तथा जमा दो के छात्रों ने हवन में आहुति दी। सभी उपस्थित लोगों ने छात्रों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें जीवन में सफलता और प्रगति का आशीर्वाद दिया। जमा एक के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सीनियर छात्रों को टोकन ऑफ लव और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जमा एक की छात्राओं साक्षी और दीपांशी ने एक्टिविटी इंचार्ज अंजना के मार्गदर्शन में किया। हेड बॉय अनमोल और हेड गर्ल काव्या ने छात्रों की ओर से प्रिंसिपल, अवैतनिक मैनेजर, अध्यापकगण और शिक्षा समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। छात्रों ने गुरु दक्षिणा के रूप में कुछ धनराशि विद्यालय और आर्य समाज को दान स्वरूप प्रदान की।
जमा दो के छात्रों द्वारा की गई मॉडलिंग समारोह का मुख्य आकर्षण रही। निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिसमे फेयरवेल : बियांत सिंह और फेयरवेल : अनर्ग्या दीवान, काव्या वर्मा, डिसिप्लिन : अक्षित शर्मा,डिसिप्लिन : तनिषा चौहान, सोबर : हर्षित शर्मा,सोबर : सिमरन, अर्शिया नेगी,पॉपुलर : उज्जवल गुप्ता,पॉपुलर : दीपांशी शर्मा, ओबेडिएंट : अनमोल,ओबेडिएंट : आकृति मेहता, पर्सनालिटी : ध्रुव शर्मा, पर्सनालिटी : क्षितिका ठाकुर। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ। यह विदाई समारोह छात्रों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव रहा, जो उन्हें अपने जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।