रामपुर : विहीप ने मनाया स्थापना दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
( words)
विहीप द्वारा संचालित श्री सत्यनारायण मंदिर में हुआ कार्यक्रम
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य पर विहीप द्वारा संचालित ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें सभी नगरवासियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विहीप जिला रामपुर के मिलन प्रमुख जोगिंदर शर्मा और बुशहर भजन मंडली रामपुर द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस उपलक्ष्य पर विहीप की स्थापना और विश्व भर में विश्व हिंदू परिषद और उसके सहायक संगठनों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी भी आम जनमानस को दी गई। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
