धर्मशाला : कार्ड प्रशिक्षण केंद्र सिद्धबाड़ी में हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
कार्ड प्रशिक्षण केंद्र सिद्धबाड़ी में 6 से 12 वर्ष के विशेष खिलाड़ियों कि खेलों का आयोजन स्पेशल ओलंपिक एवं हर्बल लाइफ के सहयोग से किया गया। इसमें जिला कांगड़ा के 50 विशेष खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्ड स्पेशल ओलंपिक की गतिविधियों को जिला कांगड़ा में वर्ष 2002 से समन्वयक एवं आयोजित कर रहा है, जिसमें विशेष खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। कार्ड ने डिवेलपमेंट स्पोर्ट्स में जिला कांगड़ा के 75 विशेष खिलाड़ियों एवं 25 कम्युनिटी क्वेश्चन को प्रशिक्षित किया है, जिनकी उम्र 6 से 12 वर्ष तक है रिबन-डे सेलिब्रेशन के उपलक्ष्य में खेलों का आयोजन करते हुए आज की प्रतियोगिता का शुभारंभ स्पेशल ओलंपिक कांगड़ा चैप्टर के प्रधान प्रशांत भसीन एवं सचिव बलवीर गुलेरिया ने किया।
प्रतियोगिता में विशेष खिलाड़ियों को डिवेलपमेंट स्पोर्ट्स के महत्व के साथ-साथ स्पोर्ट्स स्पेसिफिक गतिविधि का प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण कोच संजीव गुप्ता, सुरेश कुमार एवं कविता छेत्री द्वारा दिया गया। प्रतियोगिता का समापन कार्ड की राष्ट्रीय निर्देशिका डॉक्टर क्षमा मैत्री द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाले खेलों के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
