देहरा : ढलियारा कॉलेज के प्रबंधन विभाग के छात्रों ने विभिन्न उद्दोगों में सीखी बारीकियां
विनायक ठाकुर । देहरा
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के प्रबंधन विभाग (बीबीए) के अंतिम वर्ष के छात्रों ने संसारपुर टेरेस में औद्योगिक भ्रमण किया और विभिन्न उद्दोगों का दौरा किया। इस भृमण को बीबीए समन्वयक प्रो करण पठानिया नर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और छात्रों को उद्दोगों में भृमण के टिप्स भी दिए। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने जैकसन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, मलिक बेकर्स और दीप वॉटर्स का भ्रमण किया और हर उद्दोगों के प्रबंधकों एवं कर्मचारियों से विस्तृत की। इस दौरान छात्रों ने कच्चे पदार्थ के फैक्ट्री मैं आने से लेकर, प्रोडक्ट के बनने से उसके डिस्पैच होने तक की गतिविधियों को जाना और उत्पाद के साथ-साथ गुणवत्ता इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी हासिल की और उद्दोग प्रबंधन का आभार भी जताया। इस भ्रमण के उपरांत छात्रों को प्रेक्टिकल नॉलेज़ भी मिला। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रमोद सिंह पटियाल ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु भविष्य में भी ऐसे भृमण और कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इस अवसर प्रो.बलवित सिंह और प्रो.दीक्षा ठाकुर द्वारा भ्रमण का निर्देशन किया गया और छात्रों को गाइड किया।
