हमीरपुर : बदले की भावना से कम करने वाली है सुक्खू सरकार-नवीन शर्मा
नवीन शर्मा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य नवीन शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा में प्रदेश सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया नवीन शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा खोले गए 600 से अधिक सरकारी संस्थान कांग्रेस ने बंद कर दिए, जो कि जनता की मांगों के अनुसार खोले गए थे और जनता की सुविधाओं को छीनना कांग्रेस सरकार की ओच्छी राजनीति का प्रमाण है। नवीन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में बजट का प्रावधान के साथ मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृती प्रदान कर के ही पूरे प्रदेश में संस्थानों को खोला था, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार ने जनता को दी हुई सुविधाओं को बंद कर दिया, जिससे लोगों की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ गई हैं। यह सुख की नहीं जनता को दुःखी करने वाली सरकार है।
उन्हाेंने कहा कि लंबलू पंचायत के झटवाड़ बूथ से कांग्रेस सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की नवीन शर्मा ने कहा कि लंबलू में जयराम सरकार द्वारा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों द्वारा प्रस्ताव पारित होने व जनता की मांगों के अनुसार खोला गया महाविद्यालय व पशुपालन अस्पताल बंद कर के कांग्रेस की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। नवीन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर घर, हर गांव और शहर में जा कर बदले की भावना से कम करने वाली कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को समूचे प्रदेश की जनता तक पहुंचाएगी। नवीन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास में विश्वास रखती है और कांग्रेस विलासता में विश्वास रखती है। इस अवसर पर ग्राम केंद्र के अध्यक्ष पृथ्वी राज शर्मा व बूथ अध्यक्ष सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।
