धर्मशाला: परमाणु पहुंचने पर सुखविंदर सुक्खू का हुआ भव्य स्वागत
( words)
शिवांशु शुक्ला । धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का चंडीगढ़ हिमाचल भवन से लेकर परमाणु तक पहुंचने पर भव्य स्वागत। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी मिलकर लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व धनीराम शांडिल सहित सभी नेता एकजुट होकर भाजपा को जवाब देंगे। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है, अब बदलाव के मूड़ में है।
