धर्मशाला : समर फेस्टिवल-2022 दो जून से : गन्धर्वा राठौर
( words)
अतिरिक्त उपायुक्त गन्धर्वा राठौर ने बताया कि समर फेस्टिवल-2022 पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में दो जून से चार जून तक करवाया जा रहा है। इस महोत्सव के दौरान शाम दो जून से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभिन्न कलाकार जैसे पाश्र्व गायक, हास्य कलाकार, पंजाबी गायक, कव्वाली/सूफी गायन प्रदर्शन आदि आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर एसडीएम शिल्पी वेकता, जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
