डाडा सीबा रियासत मामले में सिमरन सिंह और मीनाक्षी सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत बहुचर्चित डाडा सीबा रियासत मामले पर बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि राजा बृजेंद्र सिंह की रियासत पर अपना हक जताने वाली महिला मीनाक्षी सिंह और उसकी बेटी सिमरन सिंह को देश की सर्वोच्च अदालत से भी राहत नहीं मिल पाई है। हाईकोर्ट शिमला में स्टे की अर्जी खारिज होने के बाद सिमरन सिंह व मीनाक्षी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, परंतु वहाँ भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
वहीं इस मामले पर राजा बृजेंद्र सिंह के पावर ऑफ अटॉर्नी अधिवक्ता अमित राणा ने बताया कि हमने शुरू से ही सही रास्ता चुना है। अदालत का जो भी फैसला हुआ, हमने उसे स्वीकार किया है। अब जब देश की सर्वोच्च अदालत का फैसला आ गया है, तो वह उम्मीद करते हैं कि लोग अब बरगलाना बंद करें और देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले का सम्मान करें। यह फैसला सम्मानित सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया है, जिसे अब स्वीकार कर लेना चाहिए।
