जसवां परागपुर : धर्मशाला योल केंट टोल बैरियल से हटाई जाए टैक्स पर्ची-सतपाल सिंह भाटिया
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
आजाद टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं परागपुर निवासी सतपाल सिंह ने अपनी यूनियन की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र लिख कर मांग की है कि कमर्शियल व्हीकल टैक्सी वाले भारत सरकार को रोड टैक्स, पैसेंजर टैक्स, परमिट, इंश्योरेंस गाड़ी की फिटनेस व अपनी कमर्शियल गाड़ियां नगद या किस्तों के ऊपर बैंकों व प्राइवेट फाइनेंस लेती हैं। अपने लिए वह खुद काम ढूंढते हैं, सरकार का इसमें उन्हें कोई योगदान नहीं है व विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एडवांस में पूरी करके अपनी गाड़ियों को रोड पर चलाते हैं। सतपाल सिंह ने मांग की है कि यह टोल पर्ची सिर्फ कमर्शियल व्हीकल को लगाई गई है या तो यह पर्ची सभी गाड़ियों के लिए होनी चाहिए या फिर किसी भी गाड़ी को नहीं होनी चाहिए। यह कमर्शियल व्हीकल वालों के साथ अन्याय है। कैंटोनमेंट बोर्ड खास योल को इस टोल पर्ची को बंद करने के आदेश जारी किए जाएं।
