ज्वालामुखी : टिहरी और अलुहा पंचायतों में विधायक रमेश धवाला ने की पदयात्रा
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने आज ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की पिछड़ी और दूरदराज पंचायतों टिहरी और अलुहा में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका हल कर दिया। शेष समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और निकट भविष्य में यहां पर जो भी कार्य होने हैं, उनके बारे में लोगों से चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश जारी किए ज्वालामुखी मंडल भाजपा के कार्यक्रम 'विधायक चले गांव-गांव डगर-डगर' कार्यक्रम के तहत विधायक रमेश धवाला ने आज पंचायत टिहरी और अलुहा में पदयात्रा निकाली गई।
इस मौके पर उनके साथ ग्राम पंचायत टिहरी के प्रधान विरेंद्र कुमार, उप प्रधान गुलेर सिंह ठाकुर, अलुहा पंचायत की प्रधान रीता देवी, उप प्रधान दिलीप सिंह, ज्वालामुखी भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप शास्त्री, जोगिंदर कौशल, केहर सिंह ठाकुर, सरिता धीमान, देशराज पठानिया, सुरेंद्र सिंह व अन्य कई भाजपा नेता कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पर विधायक रमेश धवाला का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक रमेश धवाला ने बताया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार ने करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए हैं, जिसमें सड़कों का जाल बिछाया गया है। जल जीवन मिशन के तहत कई पेयजल योजनाएं अपग्रेड की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा मजबूत किया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में समाप्त हो रही है और अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है, यहां पर तीसरे विकल्प के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटेगी।
इसलिए देश की सुरक्षा के लिए देश की खुशहाली तरक्की के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प लोगों के पास बचा है। उन्होंने टिहरी और अलुहा की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया और प्रसंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन दोनों पंचायतों में बेहतरीन कार्य हुए हैं, जिसके लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों को उन्होंने दिल से मुबारकबाद दी।
