पंचरुखी: लदोह में चोरों ने नकदी और गहने चुराए
( words)
पंचरुखी में चोरों के हौसले इस कदर लगातार बुलंद हो चुके हैं कि यहां पर चोरियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला आदर्श कालोनी लदोह पंचरुखी में सामने आया है। चोर साढ़े 4 तोले के सोने के कड़े, पांच ग्राम की दो सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल और छह हजार नकद चुरा कर ले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
