नूरपुर : भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए दिए टिप्स
मनीष ठाकुर। नूरपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नूरपुर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को भाजपा मंडल ऊपर के अध्यक्ष उमेश चिब की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी और प्रदेश सचिव भवानी पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजयुमो सचिव भवानी बताने में युवा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। बूथ स्तर पर में कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से जोड़ने व प्रदेश सरकार की नीतियों में योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। पंकज हैप्पी ने जून माह में प्रदेश में होने वाली युवा मोर्चा की रैली के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में एक लाख युवाओं की रैली करवाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
