चंदपुर: स्पैडु पूल का ट्राइल अति उत्साह भरा क्षण -त्रिलोक कपूर
प्रतिमा राणा। चंदपुर
स्पैडु पूल का ट्राइल अति उत्साह भरा क्षण। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने चंद्रपुर स्पैडु पूल के निरीक्षण के उपरांत अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति दी। कपूर ने पुल के निर्माण कार्य के लिए धन की स्वकृति देने पर जहां प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया वहीं पूल के निर्माण के कार्य को युद्ध स्तर पर करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करने के साथ साथ वही उनकी पीठ भी थपथपाई। प्रदेश महामंत्री कपूर ने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य में माननीय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से लगभग 3 करोड पर खर्च हुए।
कपूर ने कहा कि इस पुल का निर्माण को जल्द से जल्द करवाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट था और आज उनके लिए जिंदगी का सबसे सुनहरा पल आया जब उन्होंने इस पुल से अपनी गाड़ी को क्रॉस किया। उन्होंने कहा कि यह पूल बनने से लगभग 5 पंचायतों चंद्पुर, स्पैडु, ननाहर, नैन और कंडबाड़ी को सीधा-सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मेरी यह कोशिश रहेगी कि जल्दी से जल्दी इस पुल को माननीय मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद लेकर लोगों को समर्पित किया जाए। इस अवसर पर त्रिलोक कपूर ने पटारखी गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
