रक्कड़: गांव बसलग नैैशनल हाई-वे पर दो कारों की आपसी टक्कर, तीन गंभीर घायल
विनायक ठाकुर। रक्कड़
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चमेटी बसलग में आपसी दो कारों की जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना जाेरदार था कि रक्कड़ कलोहा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मंडी से आ रही कार काे टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं। खबर की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड चिरजींलाल शर्मा ने कहा कि मेहर चंद निवासी गांव कोठी डाकघर चोलयरा तहसील सरकाघाट मंडी ने घायल अवस्था के दौरान ईलाज सीएचसी रक्कड़ में पुलिस के समक्ष बयान दिया कि यह अपनी दो अन्य महिला रिश्तेदारों के साथ गाड़ी (पीबी-35AC-3890) में गांव बसलग (चौली) में होने वाली शादी समारोह में जा रहा था, तो इस दौरान जब वह गांव चमेटी यानी बसलग के निकट पहुंचे और गाड़ी को दाईं ओर संपर्क मार्ग की ओर मोड़ने लगे, तो इतने में रक्कड़ कलोहा की तरफ से एक गाड़ी (एचपी-22A-0947) तेज रफ्तार से आई; जिसने उनकी गाड़ी में जोर से टक्कर मार दी, जिससे हमारी गाड़ी पलट गई तथा गाड़ी में बैठे हम सभी लोगों को चोटें आईं हैं। वहीं, इस दौरान उनके साथ शादी में आए अन्य लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार हेतु सीएचसी रक्कड़ पहुंचाया। पुलिस के अनुसार चालक आशीष कुमार पुत्र बाबू राम गांव टिक्कर बूहला डाकघर टिक्कर खतरियां तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर के खिलाफ पुलिस थाना रक्कड़ में मामला दर्ज हुआ है।
