ज्वालामुखी : क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की दो सड़कों को नाबार्ड से 6 करोड़ 90 लाख हुए स्वीकृत
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
ज्वालामुखी के चंगर क्षेत्र को 6 करोड़ 90 लाख से नावार्ड के अंतर्गत दो सड़को की सौगात दी गई है, जिसमें चौकी से सरवनाटी सड़क जिसकी लागत 2 करोड़ 64 लाख रुपए तथा अंबारा से किहड़ी सड़क के लिए 4 करोड़ 26 लाख स्वीकृत हुए हैं। विधायक रमेश धवाला ने जानकारी देते हुए बताया की सड़कों के निर्माण से चंगर क्षेत्र के कई गांवों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के माध्यम से ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास कार्य ज्वालामुखी में हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के कुछ लोग विकास कार्यों को लेकर खफा हुए हैं, उनकी नाराजगी भी शीघ्र खत्म हो जाएगी।
