धर्मशाला : 5 जून को होगी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा : उपायुक्त
( words)
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली 5 जून, 2022 को सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में भी तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने दी। इस अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग के उप सचिव एस के गुप्ता, अंडर सचिव उज्ज्वल कुमार तथा दीप पंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यूपीएससी अधिकारियों ने धर्मशाला में परीक्षा के आयोजन को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया और इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एसी मदन कुमार, एसडीएम शिल्पी बेक्टा आदि मौजूद रहे।
