इंदाैरा : मिलवां में मकान की छत से गिरने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मिलवां में गत रात 52 वर्षीय व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शशिकांत पुत्र ओम प्रकाश निवासी मिलवा में एक व्यक्ति की छत से गिरने की सूचना दी थी। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी कुलभूषण गुलेरिया टीम से घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त व्यक्ति के दिमाग की हालत कुछ ठीक नहीं थी और अपना घर धर्मशाला बताता था।
गत 9 मई मिलवां स्थित शिव मंदिर में आया, जहां वह 2 दिन रहा और उन दिनों से मंदिर से जाने को कहा गया, तो वह पुराने मकान में रहने लगा। मृतक शराब का सेवन करता था, गत रात को छत पर सो गया और रात को वह छत से गिर पड़ा और उसकी मौत हो।थाना प्रभारी इंदौरा सुरेश शर्मा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। क्योंकि उसके पास पहचाने के कोई दस्तावेज नहीं मिला है, पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है।
