जयसिंहपुर : अखिल भारतीय कोली समाज के जिला सम्मेलन में शिरकत करेंगे वीरेंद्र कश्यप : मनजीत
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के वर्तमान अध्यक्ष एवं शिमला लोकसभा क्षेत्र से दो बार रहे सांसद वीरेंद्र कश्यप जिला कांगड़ा कोहली समाज सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वीरेंद्र कश्यप के जिला कोहली सम्मेलन में भाग लेने से जिला कांगड़ा समस्त कोली समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा वीरेंद्र कश्यप के स्वागत के लिए पूर्णतया तत्पर है। वीरेंद्र कश्यप शनिवार शाम को पालमपुर पहुंचेंगे तथा 8 मई को पंचरुखी में आयोजित जिला कोली समेलन को संबोधित करेंगे।
